गोपालगंज

गोपालगंज कारा मंडल में शौच करने गए कैदी की गिरकर हालत गंभीर, सदर अस्पताल में भर्ती

गोपालगंज में शौच करने गए कैदी की गिरकर जहा हालत गंभीर हो गयी है। वही आननफानन में गंभीर रूप से जख्मी कैदी को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। कैदी की हालत नाजुक है। बताया जाता है कि कैदी के सिर में गंभीर चोट लगी है। जिसकी वजह से उसे ब्रेन हेमरेज की शिकायत है। 55 वर्षीय बीमार कैदी का नाम रामइकबाल प्रसाद है। वह बरौली का रहने वाला है।

जेल अधीक्षक अमित कुमार के मुताबिक रामइकबाल प्रसाद को शराब की नशे में 26 सितम्बर को बरौली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कैदी शराब पीने का आदी है। जिसकी वजह से उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहाँ कैदी को जेल अस्पताल में ही रखा गया था। लेकिन आज शनिवार को दोपहर में कैदी टॉयलेट करने के लिए जैसे शौचालय गया, वहा पैर फिसलने की वजह से वह जमीन पर गिर गया।
जमीन पर गिरने की वजह से कैदी के सिर में गंभीर चोट आई है। जिसे जेल अस्पताल से सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। यहाँ चिकित्सको ने उसके सिर में ब्रेन हेमरेज होने की शिकायत की है।

बताया जाता है की कैदी की हालत नाजुक है। जिसे चिकित्सको की निगरानी में सदर अस्पताल में ही रखा गया है। जेल प्रशासन ने कैदी के बीमार होने की सुचना उनके परिजनों को दे दी है। बहरहाल अभी तक कोई भी परिजन सदर अस्पताल में नहीं आया है। जेल प्रशासन के द्वारा ही कैदी का इलाज कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!