गोपालगंज में बारिश से गिरा विशाल ईमली का पेड़, कई झोपिडिया को नुकसान, आवागमन बाधित
गोपालगंज में आज बुधवार को आई भारी बारिश के बाद जिले में जहा जगह जगह भारी जलजमाव हो गया है। वही हथुआ में विशाल ईमली के पेड़ के गिर जाने से हथुआ भोरे मुख्य मार्ग बंद हो गया है। इस पेड़ में दबने से कई झोपिडिया को नुकसान हुआ है। लेकिन राहत की बात यह थी की जब यह पेड़ गिरा तब इन झोपड़ियों में कोई नहीं था। जबकि इस पेड़ से हाई टेंशन बिजली का तार और पोल टूट गए है। जिससे हथुआ और उसके आसपास के इलाको में बिजली कई घंटे से बाधित है। यह पेड़ हथुआ में दुर्गा मंदिर के समीप था।
स्थानीय लोगो के मुताबिक आज हथुआ में तेज हवा के साथ बारिश हो रही थी। कई घंटे से लगातार बारिश के बाद हथुआ के दुर्गा मंदिर के समीप खड़ा यह विशालकाय ईमली का पेड़ अचानक मिटटी सहित उखड गया और कई झोपडियो सहित हाई टेंशन तार और पोल पर गिर गया. बताया जाता है कि यह पेड़ करीब 200 साल पुराना था। जिसकी इस इलाके में पहचान था।
इस विशालकाय पेड़ के गिरने से मीरगंज से हथुआ होकर भोरे जाने वाला मुख्य मार्ग बंद गया है। जिसकी वजह से भोरे और विजयीपुर प्रखंडो का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। स्थानीय प्रशासन के द्वारा पेड़ की बड़ी बड़ी शाखाओ को काटकर हटाने की कोशिश की जा रही है। जिससे आवागमन दोबारा चालू किया जा सके। वही जहा पेड़ गिरा है। वहा सडको पर जलजमाव होने की वजह से भी लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।