गोपालगंज

गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड में उन्नयन बिहार कार्यक्रम के अंतर्गत स्मार्ट क्लासों का हुआ उद्घाटन

गोपालगंज: उन्नयन बिहार कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार के सभी उच्च विद्यालयों में शुरू किया गया स्मार्ट क्लास की योजना बिहार के बच्चों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस स्मार्ट क्लास के माध्यम से जहां बच्चे पूरी पारदर्शिता और समानता के साथ आधुनिक शिक्षा ले सकेंगे। वही विद्यालय के बच्चे आधुनिक तकनीकी से भी जुड़ेंगे। यह विचार स्थानीय विधान पार्षद आदित्य नारायण पांडे ने कुचायकोट प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय भोजछापर और हजारीलाल उच्चतर विद्यालय बलिवन सागर में उन्नयन बिहार कार्यक्रम के अंतर्गत स्मार्ट क्लासों का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किया।

विधान पार्षद आदित्य नारायण पांडे ने कहा कि बिहार तमाम नई शुरुआत करता है। जिसको बाद में देश के अन्य प्रदेश में अपनाते हैं। स्मार्ट क्लास भी इसी तरह का एक बेहतरीन कार्यक्रम है। विभिन्न उच्च विद्यालयों में वर्ग 9 और 10 के बच्चों के लिए शुरू किया गया यह स्मार्ट क्लासेस बच्चों के विकास में बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा स्मार्ट क्लासेस की शुरू हो जाने से बच्चे जहां दुनिया के आधुनिकतम तकनीकी और जानकारियों से लैस होंगे। वहीं सभी विषयों के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए पाठ्यक्रम को पढ़ने की सुविधा उन्हें मिलेगी। विधान पार्षद ने कहा कि स्मार्ट क्लास की विशेषता यह है कि पूरे पारदर्शिता के साथ सभी बच्चों को एक समान शिक्षा मिल सकेगी। उन्होंने कहा की इस योजना की विशेषता है कि बच्चे जो कुछ सीखेंगे और पढ़ेंगे उसे लगातार तमाम विशेषज्ञ उसे मॉनिटर करेंगे। हर सप्ताह होने वाले मूल्यांकन से बच्चों की सही स्थिति का पता चल सकेगा। अगर कोई बच्चा पढ़ाई में पिछड़ रहा है तो उसे विद्यालय के शिक्षकों द्वारा विशेष सहयोग देकर उसे मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा की शैक्षणिक पाठ्यक्रम में स्मार्ट क्लासेस मील का पत्थर साबित होगा। यह योजना इतनी सफल योजना है कि इसे बाकी प्रदेश भी अवश्य ऐसे अमल में लाएंगे।

इसके पूर्व विधान पार्षद ने स्मार्ट क्लासेज और विज्ञान प्रयोगशाला का फीता काटकर और रिमोट से स्मार्ट क्लासेस की एलइडी स्क्रीन शुरू कर इसका विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक युगल किशोर पांडे ने उपस्थित बच्चों अभिभावकों और अतिथियों को स्मार्ट क्लास के काम करने के तरीके और मूल्यांकन के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।

मौके पर प्रधानाध्यापक संजय कुमार, आशुतोष कुमार मिश्रा, लालबाबू राम, संदीप कुमार राय, रजनीकांत तिवारी, उमेश कुमार यादव, हसनैन अंसारी, राजकरण गुप्ता, विजय शंकर प्रधान, मनोज गिरी, समेत तमाम अभिभावक और अतिथि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!