गोपालगंज

गोपालगंज के कटेया में दूसरे शादी की जिद पर अड़े पति पर पत्नी ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के कुकुरभुका गांव में दूसरे शादी की जिद पर अड़े एवं पत्नी को मारपीट कर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि कुकुरभुका गांव निवासी गणेश नाम के लड़के अशोक राम की शादी 8 वर्ष पहले यूपी के बघउच थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी गुलाब चंद्र की लड़की चंदा देवी के साथ हुई थी। शादी के 2 साल तक सब कुछ सही रहा। उसके बाद पत्नी के संतान नहीं जनने पर पति अशोक राम उसे बार-बार मारपीट कर प्रताड़ित करता रहता था। अभी कुछ दिन पहले ही अशोक राम ने अपनी पत्नी चंदा देवी को मारपीट कर घर से निकालने के साथ दूसरी शादी करने की जिद करने लगा। पीड़ित महिला वहां से जान बचाकर अपने मायके पहुंची और मायके वालों को सारी बात बताई। मायके वालो ने अशोक राम के घर पहुचकर उसको बहुत समझाया लेकिन वह दूसरी शादी करने की जीद पर अड़ा रहा। इसी बात को लेकर पत्नी चंदा देवी ने कटेया थाने में अपने पति अशोक राम पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई।

वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अशोक राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!