केरल के BJP-CPIM में फिर हिंसक संघर्ष, 16 जख्मी
केरल में पिछले कई वर्षों से CPIM और BJP/RSS के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक संघर्ष चल रहा है। दोनों तरफ से एक दुसरे के कार्यकर्ताओं पर हमले किये जा रहे हैं।
इस बार का मामला केरल के कट्टायिकोणम का है जहाँ BJP और CPIM के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस हिंसा में करीब 16 व्यक्ति घायल हो गये। घायलों में BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वी मुरलीधरन भी शामिल हैं।
इस घटना पर पुलिस ने बताया की BJP के कार्यकर्ता स्थानीय मुद्दों को लेकर जुलूस निकाल रहे थे और इसी दौरान उनका CPIM के कार्यकर्ताओं से संघर्ष हो गया। BJP का आरोप है कि CPIM के कार्यकर्ताओं द्वारा शांति से चल रहे जुलूस पर पथराव किया गया और इस पथराव की प्रतिक्रिया में ये संघर्ष हुआ।
इस घटना में घायल लोगों का इलाज मेडिकल अस्पताल में किया जा रहा है। घायलों में ज्यादा BJP के कार्यकर्ता हैं। BJP ने CPIM द्वारा उसके कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में आज मंगलवार को जिले में 12 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया है।