गोपालगंज

गोपालगंज के फुलवरिया में पंखा चलाने के दौरान करंट लगने से गर्भवती महिला की मौत

गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के संग्रामपुर दलित बस्ती में करंट लगने से एक 28 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत हो गई।

बताया जाता है कि अनिल राम की 28 वर्षीय गर्भवती पत्नी गीता देवी बुधवार के दिन पंखा चलाने के लिए जैसे ही बटन को ऑन किया उसके शरीर में करंट फैल गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर जैसे ही गांव वालों ने सुनी सभी लोग स्तम्ब रह गए। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतक गीता देवी के 4 वर्षीय पुत्र ओमजी राम का रो-रो कर बुरा हाल है। संवाद प्रेषण तक अभी भी बिजली विभाग के कोई भी कर भी उनके दरवाजे पर नहीं गया है।

वहीं मृतक गीता देवी के पति अनिल राम द्वारा उन्हें मुखाग्नि दिया गया विद्युत विभाग के कोई भी कर्मी नहीं पहुंचने पर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!