गोपालगंजब्रेकिंग न्यूज़

हड़ताल से सराफा बाजार में सन्नाटा, करोड़ों का नुकसान !

जब तक केंद्र सरकार काला कानून एवं एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं लेगी तब तक स्वर्ण व्यवसायियों की देशव्यापी हड़ताल जारी रहेगी। ये बातें स्वर्ण व्यवसायी संघ के गोपालगंज जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने कहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनता व व्यवसायियों को एक्ससाइज डयूटी लगाकर प्रताड़ित कर रही है। जिसे व्यवसायी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह हड़ताल केवल व्यवसायियों के हक के लिए नहीं है। यह लड़ाई गरीब जनता पर पड़ने वाले बोझ को रोकने के लिए भी है।

ज्ञात हो कि हड़ताल 2 मार्च से ही चल रही है। शादी विवाह का मौसम होने की वजह से गांव देहात से सोना चांदी के आभूषण खरीदने के लिए आने वालों को काफी निराश होकर लौटना पड़ रहा है। हड़ताल से सिर्फ गोपालगंज में करोड़ों का नुकसान हुआ है। इस हड़ताल से स्वर्ण कारीगरों को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है। कारीगरों ने अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हम लोग रोज दो से ढाई सौ रुपये कमा लेते थे। हड़ताल के कारण एक सप्ताह से ज्यादा दिनों से बेरोजगार बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग रोज कमाते हैं व रोज खाते हैं। हड़ताल हो जाने से घर चलाना मुश्किल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!