गोपालगंज

गोपालगंज में बेटी की शादी की बात करने जा रहे पिता की सडक दुर्घटना में मौत, एक घायल

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के बगही-भोरे मुख्य पथ पर बृहस्पतिवार की सुबह दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से घायलों को इलाज के लिए भोरे ले जाने के दौरान रास्ते में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरे घायल युवक का इलाज जारी है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पंचदेवरी प्रखंड के भठवा गांव निवासी मोतीलाल शर्मा खेती का काम करते थे। उनको 2 लड़के और 7 लड़कियां है। जिसमें एक लड़के एवं दो लड़कियों की शादी कर चुके थे। वे अपनी तीसरी लड़की की शादी के सिलसिले में लड़का देखने के लिए जा रहे थे। तभी बगही-भोरे मुख्य पथ पर बगही पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रहे बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सहायता से दोनों घायलों को इलाज के लिए भोरे ले जाया जा रहा था। जहां रास्ते में ही मोतीलाल शर्मा की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक सवार युवक को भोरे के निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सिवान रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है।

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मोतीलाल शर्मा के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!