गोपालगंज: डबल हत्या कांड का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, सास ससुर की गला रेत कर की थी हत्या
गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के धर्मकता गांव निवासी जयराम मद्धेशिया के पुत्र मंटु मद्धेशिया ने पत्नी के किसी और के साथ नाजायज संबंध के शक में अपने सास-ससुर एवं साले के पुत्र का धारदार हथियार से हमला कर मौत की नींद सुला दिया।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंटु मद्धेशिया की शादी पिछले वर्ष कुशीनगर जिले के बरवा पट्टी थाना अंतर्गत खानगी गांव निवासी बांगुर गुप्ता की लड़की शांति देवी के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद हीं मंटु मद्धेशिया घर की रोजी रोटी चलाने के लिए दोहा कतर चला गया। वहां से आने के बाद उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने लगा। इसी शक के मद्देनजर मंटु मद्धेशिया दो दिन पूर्व हीं अपने ससुराल गया था। वहां रविवार की रात वाद-विवाद के क्रम में ही मंटु मद्धेशिया ने अपने ससुर बांगुर गुप्ता, सास किसमती देवी एवं साले की लड़के अजीत कुमार की धारदार हथियार से हमला कर मौत की नींद सुला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह वहां से भागा-भागा अपने घर पहुंचा। साथ ही वह अपने पिता जयराम मद्धेशिया, पत्नी शांति देवी व छः महीने के दुधमुहे पुत्र की हत्या करने की योजना बनाने लगा। इसी बीच किसी ने कटेया थाना प्रभारी अश्वनी कुमार तिवारी को गुप्त सूचना दी कि मंटु मद्धेशिया अपने पिता, पत्नी एवं छः महीने के दुधमुँहे बच्चे की हत्या की योजना बना रहा है। सूचना मिलते हीं थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी मंटु गुप्ता को गिरफ्तार कर थाने लाए।
वही आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना मिलते हीं कुशीनगर जिले के एसओ एवं बरवापट्टी थाना अध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ कटेया पहुंचकर आरोपी पिंटु गुप्ता को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए ले गए।
घटना की सूचना मिलते हीं क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल देखा जा रहा है। सभी तरफ इसी बात की चर्चा हो रही है कि प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के कारण ही दो लोगों के साथ साथ एक दुधमुँहे बच्चे की भी जान बच गई।