गोपालगंज

गोपालगंज: चनावे जेल के 35 कैदी अपने गुनाहों की माफी के लिए खुदा की इबादत में बिता रहे समय

गोपालगंज: रमजान का पवित्र माह चल रहा है। मुस्लिम धर्मावलंबी पूरे नियम कायदे के साथ खुदा की इबादत कर रहे हैं। जिले के मुस्लिम परिवार के साथ-साथ चनावे मंडल कारा में बंद कैदी भी पूरी पवित्रता के साथ रमजान कर रहे हैं। जेल में बंद 34 पुरुष व एक महिला कैदी अपने गुनाहों की माफी के लिए रोजा कर रहे हैं। जेल प्रशासन ने इन बंदी रोजेदारों के लिए विशेष व्यवस्था की है। रोजेदार बंदियों को एक साथ एक सेल में रखा गया है। दूसरी ओर महिला रोजेदारों को भी एक साथ एक सेल में रखा गया है। जहां सभी मिल जुल कर खुदा की इबादत कर रहे हैं।

जेल प्रशासन ने रोजेदारों के लिए विशेष साफ-सफाई की भी व्यवस्था की है। इतना ही नहीं उनके लिए पानी की भी व्यवस्था अलग से की गई है। नमाज के लिए अलग स्थान की व्यवस्था की गई है। तो साथ ही दो कक्षपालों को रोजेदारों के वार्ड के बाहर तैनात किया गया है। जो सुबह में सहरी के समय रोजेदार बंदियों को समय से जगाते हैं। सहरी और इफ्तार के लिए भोजन का भी प्रबंध जेल प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।

जेल अधीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि सरकार का भी आदेश है कि रोजेदार बंदियों को कोई कठिनाई नहीं हो। इसके लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है। रोजेदारों के लिए जेल में विशेष व्यवस्था की गई है। वे लोग अपना भोजन खुद तैयार करते हैं। कारा विभाग से मिले निर्देश के अनुसार उन लोगों के लिए अलग से विशेष रुप से सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। खाद्यान भी जेल भंडार से ही उपलब्ध कराया जाता है तो स्ट्रेंथ डाईट के लिए फलों की भी उपलब्धता कराई जा रही है। उन्हें परेशानी न हो इसका ध्यान दिया जा रहा है।

.

One thought on “गोपालगंज: चनावे जेल के 35 कैदी अपने गुनाहों की माफी के लिए खुदा की इबादत में बिता रहे समय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!