गोपालगंज

गोपालगंज के युवक को कुवैत में किया जा रहा है प्रताड़ित, पत्नी ने डीएम से लगाई गुहार

गोपालगंज के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के देवकुली गांव का युवक कुबैत में रोजी रोटी के सिलसिले में नौकरी करने गया था। लेकिन वहां युवक का हाथ-पैर बांधकर उसे प्रताड़ित कया जा रहा है। इस युवक को सिगरेट से दागा जा रहा है। वीडियो कॉलिग कर युवक को प्रताड़ित किए जाने की घटना इनकी पत्नी को दिखाया जा रहा है।

अपने पति को प्रताड़ित करने की जानकारी होने के बाद महिला तथा परिजन जदयू प्रदेश महासचिव पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह से मिलकर मदद की गुहार लगाई। इस गुहार पर पूर्व विधायक के पहल पर युवक की पत्नी ने जिलाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर को पत्र लिखकर घटना की जानकारी देते हुए अपने पति के घर वापसी के लिए मदद मांगी है।

देवकुली गांव निवासी खुशबू देवी ने बताया कि उनके पति मनीष कुमार सिंह दिसंबर 2018 में मुंबई से कुबैत के मुशाबत रेस्टोरेंट सिटी अलजहरा कुबैत में काम करते हैं। कुबैत में कार्य करने के दौरान उनके पति को वहां बंधक बना लिया गया है। इस बीच उनके पति का फोन आना बंद हो गया। कुछ दिन बाद कुबैत से उसके मोबाइल नंबर पर वीडियो कॉल कर उनके पति को दिखाया जाता है। जिसमें उनके पति का हाथ पैर बंधा हुआ तथा उसके साथ मारपीट करते दिखाया जाता है। कुबैत से वीडियो कॉल करने वाले का नाम मौला है। कॉल करने वाला व्यक्ति उनके पति को मुक्त करने के लिए 2300 कुबैत दिनार मांग रहा है। रुपया नहीं देने पर पति को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

2 thoughts on “गोपालगंज के युवक को कुवैत में किया जा रहा है प्रताड़ित, पत्नी ने डीएम से लगाई गुहार

  • Munna Kumar singh

    Sri mera v ghar barauli h, me kuwait me all jahara me rhta hu ye mera number h +96550413356 उन tak पहुचइये ya unka num.. मेरे ko dijiye jo hoga o me help karunga.

    Reply
  • Munna Kumar singh

    Sri mera v ghar barauli h, me kuwait me all jahara me rhta hu ye mera number h +96550413356 उन tak पहुचइये ya unka num.. मेरे ko dijiye jo hoga o me help karunga.ok

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!