गोपालगंज

गोपालगंज में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर छात्रा की पिटाई का वीडियो वायरल

गोपालगंज में एक बार फिर स्कूली छात्रा के साथ कई युवको के द्वारा छेड़खानी की गयी। जब नाबालिग छात्रा ने छेड़खानी का विरोध किया तो उसकी पिटाई की गयी। मनचले युवक पिटाई और छेड़खानी का विडियो बनाते रहे। मामला कुचायकोट के बनतैल गाँव का है।

बताया जाता है कि पीडिता की उम्र महज 14 साल है। वह कुचायकोट के बनतैल गाँव की ही रहने वाली है। इस 11 सेकंड के वायरल विडियो में साफ़ दिख रहा है की दो मनचले युवक उसे अपने हाथो से पकडे हुए है। पीडिता लगातार अपना चेहरा छुपा रही है और मनचले युवको से बचने की कोशिश कर रही है। लेकिन युवक जबरन उसके साथ छेड़खानी करते रहे और विडियो में चेहरा छुपाने का विरोध करने पर उसकी पिटाई की गयी।

सूत्रों के मुताबिक इस घटना में कुल 5 युवक शामिल है। जो इसी गाँव के रहने वाले है। एक युवक छेड़खानी और पिटाई का वीडियो बना रहा है। जबकि दो युवक उसे पकडे हुए है और उसका चेहरा दिखाने की कोशिश कर रहे है। जबकि दो अन्य युवको की साइड से आवाज आ रही है।

अभी तक पीड़ित परिजनों के द्वारा किसी भी तरह की लिखित शिकायत नहीं की गयी है। वही बताया जाता है की छेड़खानी करने वाले सभी अरोपियो की पहचान कर ली गयी है। कुचायकोट पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक लिखित शिकायत मिलते ही अरोपियो को गिरफ्तार कर उनके ऊपर पाक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई की जाएगी।

.

.

One thought on “गोपालगंज में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर छात्रा की पिटाई का वीडियो वायरल

  • Manjeet kumar Rai

    Kya administration system hai apne yaha ka,
    Itna hard evidence hone k baad v application chahiye

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!