गोपालगंज

गोपालगंज में जादोपुर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राजद प्रत्याशी के लिए किया वोट की अपील

गोपालगंज में आज मंगलवार को जादोपुर के रामरतन शाही हाई स्कूल के मैदान पहुँचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। यहां तेजस्वी ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। तेजस्वी यादव राजद प्रत्याशी सुरेन्द्र राम के लिए वोट की अपील करने आये थे।

सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि यह किसी व्यक्ति को, पार्टी को, या गठबंधन को जिताने का चुनाव नहीं है। यह चुनाव है देश को बचाने का है। देश के आरक्षण को बचाने का है। संविधान को बचाने का है और लालू जी को न्याय दिलाने का चुनाव है। यह पहला ऐसा चुनाव है। जो हमलोगों के बीच शारीरिक रूप से लालू जी नहीं है।

तेजस्वी ने कहा कि लालू जी को साजिश के तहत फंसाया गया है। लालू जी जेल में है। जगन्नाथ मिश्रा जी बेल पर है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर बेल पर है। फिर भी लालू जी को बेल नहीं मिला। क्योकि भाजपाई को पता है की लालू जी जेल से बाहर रहेंगे तो आरक्षण और संविधान के साथ कोई छेड़छाड़ कर सके।

तेजस्वी यादव लगातार एक ही बात अपनी सभी चुनावो सभा में बोल रहे है। गोपालगंज के वीएम मैदान में भी तेजस्वी ने यही सब बाते कही थी। यहाँ जादोपुर में भी वे लगातार यही बातो को दोहरा रहे थे। यहाँ जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि घर के सभी सदस्यों पर केस मुकदमा किया जा रहा है। लेकिन सामाजिक न्याय का जो विचारधारा है। उससे वे डगमग नहीं होने वाले है। बिना कोई केस बिना कोई साबुत के उनकी माँ, उनके सभी बहनों, सभी बहनों के पति, सास ससुर सब किसी पर मुकदमा कर दिया गया है। लेकिन लालू जी शेर है। किसी के गीदड़ भभकी से डरने वाला नहीं है। लेकिन अमित साह का बेटा 50 हजार करोड़ बना लेता है। लेकिन उसके ऊपर कोई जाँच नहीं हुआ। क्योकि वे भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष के बेटे है। बीजेपी ने वादा किया था 15 लाख देंगे, रोजगार देंगे, गंगा की सफाई करेंगे। लेकिन एक भी वादा मोदी ने पूरा नहीं किया। वे झूठ बोलने की फैक्ट्री है। वे मुद्दे की बात नहीं करते।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!