गोपालगंज

गोपालगंज में चोरो ने कंप्यूटर संसथान का ताला तोड़कर 9 लैपटॉप की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

गोपालगंज में चोरो ने कंप्यूटर संसथान का ताला तोड़कर 9 लैपटॉप की चोरी कर ली। इस चोरी की वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है। हालाकि जिस संसथान से लैपटॉप की चोरी की गयी है। वहा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे। लेकिन बीती रात इस सीसीटीवी को बंद कर दिया गया था। वारदात नगर थाना के मिंज स्टेडियम के समीप शाही काम्प्लेक्स की है। जहा चोरी की वारदात हुई है। वह इलाका जिला समाहरणालय के पीछे का है। जिस संस्थान में लैपटॉप की चोरी हुई है उस संस्थान का नाम केबीएस अकादमी है। यहाँ कौशल विकास केंद्र और मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत आर्थिक हल युवाओ को बल कार्यक्रम के तहत छात्रो को जानकारी दी जाती थी।

संस्थान के निदेशक कुंजबिहारी श्रीवास्तव ने बताया कि आज जब कोचिंग के छात्र पढने के लिए जब संस्थान में आये तो यहाँ पहले से इंस्टिट्यूट का ताला टुटा हुआ था। यहाँ लैब रूम में करीब 20 लैपटॉप रखे हुए थे। जिसमे से 8 लैपटॉप और 1 लैपटॉप क्लास रूम से गायब है। जिसकी अज्ञात चोरो ने चोरी कर ली है। चोरी की वारदात की सुचना नगर थाना पुलिस को दे दी गयी थी। जिसके बाद मौके पर पहुचकर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

चोरी की वारदात के बाद कुछ सवाल भी उठ रहे है की लैब रूम में एक साथ 20 लैपटॉप रखे हुए थे. फिर चोरो ने सिर्फ 9 लैपटॉप ही क्यों चोरी की। बहरहाल ऐसे कई और सवालो के जवाब पुलिस ढूंढने में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!