गोपालगंज

गोपालगंज में मैट्रिक की परीक्षा के दौरान परीक्षा हाल के छत का प्लास्टर गिरा, आधा दर्जन छात्राएं घायल

गोपालगंज में मैट्रिक की परीक्षा के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। यहाँ परीक्षा देने के दौरान परीक्षा हाल का छत भर भरा कर नीचे गिर। जिसमे दो बेंच पर बैठी आधा दर्जन छात्राये घायल हो गयी है। सभी छात्राओं को आनन फानन में सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहा दो छात्राओं को ज्यादा चोटे आई है। जबकि चार छात्राओं को मामूली चोट आई है। घटना नगर थाना चौक स्थित वीएम इंटर कॉलेज की है।

जानकारी के मुताबिक आज मैट्रिक का परीक्षा चल रहा था। इसी दौरान शहर के वीएम इंटर कॉलेज की परीक्षा केंद्र की छत का प्लास्टर अचानक भरभरा नीचे गिरने लगा। जिसमे 6 छात्राएं घायल हो गयी। छत का प्लास्टर गिरते ही मौके पर भगदड़ मच गयी और अचानक छात्राओं में चीख पुकार मच गयी। मौके पर पहुचे वीक्षक और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मिओ की मदद से घायल छात्राओं को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में बबिता कुमारी, विद्यान्ति कुमारी, विमल कुमारी, विजंती कुमारी, बबिता कुमार और अनु कुमारी शामिल है। सभी छात्राये हाई स्कूल सदौवा की छात्रा है।

घटना पर जिला शिक्षा पदाधिकारी पूनम चौधरी ने बताया की 5 छात्राएं घायल हुई ही। सभी का इलाज कराया जा रहा है। वही इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अमर कुमार ने बताया की यहाँ छत के गिरने से आधा दर्जन छात्राये आई है। जिनमे 4 को मामूली चोट आई थी। लेकिन दो को पैर और सिर में चोट आई है। जिनका इलाज कराया जा रहा है।

वही मौके पर मौजूद छात्रा ने बताया कि वह परीक्षा दे रही थी। तभी अचानक छत नीचे गिरने लगा। जिसमे 6 छात्राये घायल हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!