गोपालगंज में पति को छोड़ प्रेमी के साथ प्रेमिका हुई फरार, पुलिस ने चेन्नई से किया बरामद
गोपालगंज में अपने दुधमुंही बच्ची और पति को छोड़ प्रेमी के साथ फरार हुई प्रेमिका को पुलिस ने चेन्नई से बरामद कर लिया। वही प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है। बरामद प्रेमिका को पुलिस ने 164 के बयान के कोर्ट में पेश किया है। जहां कोर्ट ने उसे प्रेमी के साथ रहने के आदेश दिया है।
बता दें कि शहर के बंजारी मोहल्ले से दो माह पूर्व अपने पति व बेटी को छोड़ कर एक महिला अपने चेन्नई निवासी प्रेमी संजीव शर्मा के साथ फरार हो गई थी। जिस मामले में पुलिस ने पति आनंद शंकर के फर्द बयान पर नगर थाना में एफआईआर दर्ज किया था। पुलिस उसी समय से प्रेमी प्रेमिका के तलाश में जुटी हुई थी। जिसे गुरुवार की शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर नगर थाना लाई। नगर थाना में प्रेमी प्रेमिका को लाकर उससे पूछताछ शुरू की तो उसने महिला को अपनी पत्नी बताया। उसने पुलिस को बताया कि सात साल पहले दोनों ने शादी किया था। इसके बाद इस महिला के मायके वालो ने जबरन दूसरी जगह शादी करा दिया। शादी के बाद घुट-घुट कर जीने की जानकारी मिलने पर वह इस महिला को अपने साथ लेकर चेन्नई चला गया। एक महिला के दो पति सामने आने पर पुलिस सकते में पड़ गई है। पुलिस महिला तथा उसके प्रेमी को कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने कोर्ट ने उसे प्रेमी के बजाय पति के साथ रहने की अनमुति दी है। फ़िलहाल पुलिस महिला को पति के जिम्मे सौंप दिया है।
बता दे की नई दिल्ली निवासी उक्त युवती की पांच साल पूर्व शहर के बंजारी निवासी युवक आनंद शंकर से शादी हुई। शादी के बाद इनकी एक बेटी हुई। इसी बीच सात दिसंबर को यह महिला अपने पति तथा बेटी को छोड़कर घर से फरार हो गई। घटना की प्राथमिकी परिजनों द्वारा नगर थाना में दर्ज कराई गयी जिसके बाद पुलिस ने अपने स्तर से अनुसंधान शुरू किया। पुलिस को अनुसंधान में पता चला की वह दोनों चेन्नई में रह रहे है। जहां से पुलिस दोनों को गुरुवार की रात ले आई। उसने पुलिस को बताया कि वह नई दिल्ली में रहता था। वहीं पर उसका इस महिला से जान पहचान हुई। प्रेम संबंध बढ़ने पर दोनों ने सात साल पूर्व दोनों ने शादी कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि इसी बीच पांच साल पूर्व इस महिला की शादी परिवार के लोगों ने जबरन दुसरे से कर दिया। शादी के बाद यह महिला घुट-घुट कर अपनी ससुराल में पति के साथ रह रही थी। इसकी जानकारी होने पर इस महिला से संपर्क कर उसे अपने साथ दिल्ली लेकर चला गया। उसके बाद चेन्नई में दोनों एक साथ रहने लगे।