गोपालगंज में भीषण अगलगी से जले 15 घरों के पीड़ितों को चेक द्वारा दिया गया अनुदान राशि
गोपालगंज के रामपुर टेंगराही पंचायत अंतर्गत सेमराही गांव में आज से कुछ माह पूर्व भीषण आग लगने से 15 घर बुरी तरह जलकर खाक हो गए थे। इस घटना में लगभग कई लाख रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई थी। स्थानीय लोगों ने मुखिया के माध्यम से विभाग से मुआवजे की मांग की थी। जिसको लेकर गोपालगंज सदर अंचल अधिकारी विजय कुमार सिंह ने सभी अग्नि पीड़ितों को अनुदान स्वरूप 9800 रुपए का चेक प्रदान किया।
हालांकि विभाग के तरफ से चेक वितरण के दौरान पंचायत के मुखिया भी अग्नि पीड़ितों के साथ सम्मिलित रहे इस दौरान अंचलाधिकारी ने पंचायत के मुखिया के समक्ष गांव के सभी अग्नि पीड़ितों को 9800 का चेक प्रदान कर दिया। जिसमें गांव के मोतीलाल यादव, नरेश यादव, भरोस यादव, राम प्रवेश यादव, हरेश यादव, संजय यादव, बोधा यादव ,लाल किशोर यादव, मानदेव यादव, मीना देवी, नगीना यादव, बीरबल यादव, राम पूजन यादव, मनोज यादव ,रामाधार यादव। सीओ के इस कार्य से अग्नि पीड़ित चेक मिलने के बाद खुशी पूर्वक अपने घर चले गए।