गोपालगंज

गोपालगंज में दिव्यांग ने पेश की इंसानियत की अनूठी मिसाल, घायल किसान को पहुँचाया अस्पताल

गोपालगंज में मानसिक रूप से दिव्यांग युवक ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। इस दिव्यांग ने अपने नेकदिली से न सिर्फ एक घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल में पहुचा कर एक नयी जिन्दगी दी है। बल्कि समाज को एक आईना भी दिखाया है की कोई भी इन्सान दिव्यांग होने के बाद भी आम आदमी से बेहतर सोच रखता है।

ये है 22 वर्षीय मानसिक रूप से दिव्यांग रविन्द्र कुमार। कहने को तो रविन्द्र गोपालगंज सदर अस्पताल और उसके आसपास के इलाके में यु ही घूमता रहता है। लेकिन आज इस दिव्यांग ने अपनी एक हरकत से सभ्य समाज को नजीर दी है।

दरअसल नगर थाना के अरार रोड स्थित चिराई घर के पास 55 वर्षीय किसान ऑटो की धक्के से बुरी तरह घायल हो गया था। गंभीर रूप से घायल पीड़ित किसान अपने बल पर अस्पताल नहीं जा सकते थे। वह सडक के किनारे बेबस मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई भी आदमी उनकी मदद के लिए सामने नहीं आया। हर कोई तमाशबीन बना रहा। लेकिन उसी वक्त मानसिक रूप से दिव्यांग रविन्द्र कुमार वहा पहुचकर न सिर्फ घायल किसान की मदद की बल्कि उन्हें रिक्शे पर बैठक सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़ित किसान तसब्बर मिया के मुताबिक इस दिव्यांग युवक ने रिक्शे का किराया दिया और उन्हें अपने कंधे पर बैठाकर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।

पीड़ित किसान का नाम तसब्बर मिया है। वे सीवान के बडहडिया के रहने वाले है। तसव्वर मिया अपने ससुराल मांझागढ़ जा रहे थे। तभी वे सडक दुर्घटना में घायल हो गए। पीड़ित तसब्बर मिया के मुताबिक कोई भी आम आदमी उनकी मदद नहीं कर रहा था। लेकिन इस युवक ने उन्हें सदर अस्पताल में पहुचाकर एक नयी जिन्दगी दी है।

सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के प्रभारी चिकित्सक डॉ कैप्टेन एसके झा के मुताबिक अब पीड़ित किसान का हालत ठीक है। वे खतरे से बाहर है। लेकिन जिस दिव्यांग युवक ने उन्हें इलाज के लिए यहाँ भर्ती कराया है। यह समाज के लिए एक सबक भी है। जब लोग किसी की मदद के लिए सामने नहीं आते है। तब इस युवक ने ऐसा कारनामा कर लोगो को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

दिव्यांग रविन्द्र कुमार के मुताबिक वह उस जगह से गुजर रहा था। तभी एक व्यक्ति सडक के किनारे तड़प रहे थे। तभी वह रिक्शा पर उन्हें बैठाकर सदर अस्पताल लेकर आया और उनका इलाज करवा रहा है।

समाज में ऐसे लोग कम हो होंगे जब किसी की मदद के लिए सामने आये। लेकिन मानसिक रूप से विकलांग इस युवक ने समाज की उस मानसिकता को बदलने के लिए एक आईना जरुर दिखा दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!