गोपालगंज

गोपालगंज: धूमधाम से मनाया 70वां गणतंत्र दिवस, मिंज स्टेडियम में स्वास्थ्य मंत्री ने किया झंडोतोलन

आज पूरा देश 70 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इसी कड़ी में गोपालगंज के मिंज स्टेडियम में भी जिले के प्रभारी मंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने झंदोतोलन किया और तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर डीएम अनिमेष कुमार पराशर, एमएलसी आदित्य नारायण पाण्डेय, सांसद जनक राम सहित एनडीए के कई विधायक उपस्थित थे।

मिंज स्टेडियम में तिरंगे को सलामी देने के बाद मंत्री मंगल पाण्डेय ने सरकारी द्वारा चलायी जा रही योजनाओ और उसकी रुपरेखा के बारे में लोगो को अवगत कराया। मंत्री ने कहा की बिहार सरकार और केंद्र दोनों मिलकर एक नयी कीर्तिमान स्थापित कर रहे है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता के सेवा के लिए संवेदनशील और समर्पित व्यक्ति है। देश में 2022 तक देश के हर व्यक्ति का अपना घर होगा। घर में शौचालय और हर घर में नल का जल होगा। सरकार की इस प्राथमिकता को हर हाल में पूरा किया जायेगा।

झंदोतोलन कार्यक्रम के बाद मिंज स्टेडियम में कई आकर्षक झाकियां भी प्रस्तुत की गयी। जो लोगो के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा था। मिंज स्टेडियम में शराब बंदी कानून, दहेज़ उन्मूलन कार्यक्रम से लेकर सरकार के द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओ की झाकियां पेश की गयी।

मिंज स्टेडियम में झंदोतोलन कार्यक्रम के बाद डीएम एवं एसपी ने संयुक्त रूप से जिला समाहरणालय परिसर में तिरंगा फहराया। इसके बाद जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में बीडीओ, अनुमंडल परिसर में एसडीएम ने झंडोतोलन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!