गोपालगंज

गोपालगंज में अज्ञात वाहन ने किसान को कुचला, इलाज के क्रम में किसान की अस्पताल में हुई मौत

गोपालगंज में अज्ञात वाहन से कुचलकर 45 वर्षीय किसान की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मौत के बाद किसान के घर में कोहराम मच गया। घटना मीरगंज के हथुआ और सिगहा गाँव के बीच में हुई है। जब किसान बलिस्टर यादव खेतीबारी के लिए गोपालगंज से बिज खरीद कर अपने गाँव वापस लौट रहे थे।

जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय किसान बलिस्टर यादव मीरगंज के हटा कोडरा गाँव के रहने वाला है। वह खेती का कम करते है। मृतक के परिजनों के मुताबिक बलिस्टर यादव गोपालगंज से खाद बीज की खरीदारी कर अपने बाइक से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सिंगहा और हथुआ के बीच में किसी अज्ञात वहान की चपेट में आने वे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगो की मदद से हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भाई ने बताया कि उनके पास आधार कार्ड था। जिसके आधार पर ही उनकी पहचान हो सकी और फिर अस्पताल से उन्हें फ़ोन कर सुचना दिया गया कि उनके भाई का दुर्घटना हो गया है। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!