गोपालगंज

बीजेपी में शामिल हुए पूर्व एमएलसी सुनील सिंह

गोपालगंज जिले के जदयु के पूर्व एमएलसी सुनील सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। उन्होंने अंग वस्त्र देकर प्रधानमंत्री का अभिवादन किया। जिले के बिभिन्न क्षेत्रो में किये गए विकास कार्यो एवं अपने मधुर व्यवहार के  लिए विख्यात  पूर्व विधान पार्षद के भाजपा में चले जाने  से जदयू का मध्यस्थ किला ढह गया। जहाँ सुनील सिंह के जदयू से चले जाने से महागठबंधन को भारी क्षति होती दिख रही है वही भाजपा के खेमे में उनके आ जाने से एक समुदाय का वोट भाजपा को पूरी तरीके से मिलता दीख रहा है।सुनील सिंह ने बताया की महागठबंधन में जातिवाद एवं परिवारवाद हावी है। वही भाजपा में  विकास के मुद्दो की बात हो रही है।नीतीश कुमार सत्ता के लालच में अपने पुराने नेताओ को भूलते जा रहे है।  उन्हें सिर्फ अपने मुख्यमंत्री बनने से मतलब है  न की बिहार के विकास से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!