गोपालगंज

गोपालगंज: पत्नी के साथ असम में घुमने गए कामगार की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत

गोपालगंज जिला के थावे थाना क्षेत्र के विशम्भरपुर गांव के एक व्यक्ति की मौत असम से डिब्रूगढ़ में हो गई। घटना की सूचना उनके पैतृक गांव विश्म्भ्पुर पंहुचते ही कोहराम मच गया। मौत के बाद परिजनों ने दूसरी पत्नी द्वारा जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार थावे थाना क्षेत्र के विशम्भरपुर गांव के साहेब मियां को असम के डिब्रूगढ़ में जहर खिलाकर मार दिया गया। परिजनों ने बताया कि साहेब मियां लगभग 15 वर्षो से पंजाब के धागा मिल में काम करते थे। वे अपने पत्नी सलिमना खातुन के साथ पंजाब में रहते थे। चार वर्ष पहले वे पंजाब में ही बेवी देवी नामक महिला से दूसरी शादी कर ली। जबकि दूसरी पत्नी कोई भी संतान नही है। पहली पत्नी से पांच लड़के रईस, रफीक,सहमद,रहमद और अहमद है। बताया जाता है की दूसरी पत्नी बेबी देवी के साथ एक सप्ताह पहले असम के डिब्रूगढ़ घूमने के लिए गया था। बीती रात वही पर उसकी मौत हो गई। जबकि साहेब मियां के पुत्र अहमद मियां ने बताया कि मेरे पिता की मौत जहर देने के कारण हुई है। मौत की सूचना बड़े भाई रहमद द्वारा मुझे मिली। गांव में शव आने का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!