गोपालगंज

गोपालगंज में पुलिस के पिस्टल छिनने मामले फरार कई वर्षो से फरार चल रहे वारंटी हुआ गिरफ़्तार

गोपालगंज में मांझा पुलिस ने 11 साल पहले हुए एक घटना में पुलिस का पिस्टल छिनने के मामले में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ़्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त को बीती रात समकालीन अभियान चला कर अभियुक्त के घर छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।

गौरतलब है की 2 नवंबर 2007 को मांझा थाना के एसआई राजकिशोर सिंह सहलादपुर पुर के बिनोद तिवारी को मारपीट के मामले पकड़ने गए थे। विनोद तिवारी, रामजीत सहनी सहित 5 अपराधियो ने एसआई राजकिशोर सिंह को मारपीट कर जख्मी कर दिया एवं उनका पिस्टल छीन कर फरार हो गया। इस घटना के सम्बंध में पुलिस के द्वारा बिनोद तिवारी, रामजीत सहनी सहित दो नामजद और तीन चार अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर घटना के संज्ञान में जुट गई थी। संज्ञान लेने के क्रम में उत्तरप्रदेश के भाटपार रानी के राजेश चौधरी, पडरौना के राजेश यादव उर्फ मुलायम चौधरी, सहलादपुर पुर के सुबाष यादव सहित 5 लोगो को नामजद बनाया गया। जिसमें रामजीत सहनी पर न्यायलय के निर्देश पर वर्ष 2017 में कुर्की जब्ती भी जारी किया गया था। जिसे पुलिस तलास रही थी। समकालीन अभियान में उक्त अभियुक्त के घर गुरुबार की रात्री छपेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया एवं शुक्रवार को जेल भेजा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!