गोपालगंज

ग़ोपालगंज में रास्ते के विवाद के पंचायती में दो पक्षो का भिड़ंत, एक मौत, आधा दर्जन घायल

गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भैसही पंचायत के कोड़र गांव में रास्ते के विवाद को सुलझाने के लिए हो रहे पंचायती के दौरान ही दो पक्ष आपस मे भीड़ गए। पंचो के सामने ही दोनों पक्षो में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष ने तलवार से हमला कर दूसरे पक्ष के आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया। जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल गोपालगंज से गोरखपुर रेफर कर दिया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर देख लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक पारस साहनी है।

बताया जाता है कि मांझा थाना के भैसही पंचायत के कोड़र गांव निवासी लालबाबू यादव व पारस साहनी के बीच रास्ते को लेकर विवाद था। जिसको सुलझाने के लिए बीते 3 दिसंबर को पंचों के द्वारा पंचायती से मामले को सुलझाने को दिया गया। जिसके बाद खम्भा गाड़कर जमीन को चिन्हित किया जाने लगा। तभी बात-बात में दोनों पक्ष आपस मे भीड़ गए व जमकर मारपीट होने लगी। तभी लालबाबू यादव पक्ष के लोगों ने तलवार से मारकर पारस साहनी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पारस साहनी को ग़ोपालगंज सदर अस्पताल से गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उपचार होने के बाद भी स्थिति में सुधार नही होने पर उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। जहां कल शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।

लखनऊ से पारस साहनी की मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। आज शव को घर पहुंचते ही उसके परिजनों द्वारा शव को आरोपी के घर के बाहर रखकर जमकर हंगामा किया। परिजनों के मांग थी कि जल्द से जल्द मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जाए।

मामले में मांझागढ़ पुलिस ने लालबाबू यादव , सत्येंद्र यादव को गिरफ्तार भी कर लिया है। पंचो का कहना है कि महज 15 धुर जमीन के लिए दोनो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है। इस विवाद को सुलझा भी लिया गया था। लेकिन धैर्य की कमी के चलते दोनो पक्ष आपस मे भीड़ गए।

वहीं मांझा थानाध्यक्ष ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। पारस साहनी की हालत गंभीर है। हमला करने वालो में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस कैम्प कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!