गोपालगंज

गोपालगंज में भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता सत्येन्द्र सिंह ने निर्धन बच्चो के बीच बांटी पठन सामग्री

ग़ोपालगंज जिले में भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता ने निर्धन बच्चो के बीच कॉपी – किताबें बांटकर उनके भविष्य के लिए राह बनाया वहीं निर्धन बच्चो को निःशुल्क शिक्षा देने के पुनीत कार्य मे जुटे संस्था श्रीराम गुरुकुल की भी सराहना किये।

आपको बता दे कि गोपालगंज जिले के मीरगंज में सामाजिक संगठन श्रीराम सेना के द्वारा निर्धन व जरुरतमंद बच्चो को शिक्षा देने के लिए श्रीराम गुरुकुल संस्था का संचालन किया जाता है। ये संस्था गरीब और निर्धन बच्चो को निःशुल्क शिक्षा देती है। इन्ही गुरुकुल संस्था में पढ़ने वाले बच्चों के बीच भोजपुरी कलाकार सत्येन्द्र सिंह ने पढ़ने की सामग्री का वितरण किया और बच्चो को आजीवन निःशुल्क कॉपी, पेंसिल सहित अन्य सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता सत्येन्द्र सिंह ने कहा की भोजपुरी के विकास के लिए वे भोजपुरी फिल्म के निर्माण में लगे हुए है। लेकिन सिर्फ भोजपुरी के विकास से भोजपुरी समाज का उत्थान नहीं होगा। बल्कि हर तबके को ऐसे जरुरत मंद और निर्धन बच्चो के शैक्षणिक विकास के आगे आना होगा। मीरगंज में संस्था के द्वारा इस तरह के पहल की जितनी सराहना की जाए वो काम है क्योंकि आज के जमाने मे शिक्षा का महत्व अनमोल है और इस शिक्षा के अलख को जगाने के सभी को एक साथ आना होगा जिससे हमारा समाज का अंतिम व्यक्ति भी शिक्षित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!