गोपालगंज

गोपालगंज के कटेया में सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गोपालगंज जिला के कटेया प्रखंड के बेलही पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरौना के खेल के मैदान में शुक्रवार के दिन सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत तरंग प्रतियोगिता अंडर-14 एवं अंडर-17 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड साधनसेवी भूपेश कुमार एवं उपेंद्र नाथ तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया । मौके पर स्वागत गान एवं प्रार्थना प्रस्तुत कर प्रांगण को मनमोहक बनाया गया। इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता बिहार परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र ने किया ,वहीं दूसरी तरफ मंच के संचालन कर्ता हरेंद्र तिवारी रहे।

प्रखंड के सभी संकुलों के मध्य विद्यालयों से आए कुल 187 बच्चों ने इस तरंग प्रतियोगिता में भाग लिया। अंडर-14 प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में स्मिता कुमारी, शिखा कुमारी, अमृता यादव , शबाना खातून, पूजा कुमारी व बालक वर्ग में मंगल पांडे, ओम विशाल राम, सुमित पटेल, रोहित प्रजापति एवं श्रवण कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरी तरफ अंडर-17 प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में संगीता मद्धेशिया, शकुंतला कुमारी, गीतांजली कुमारी व बालक वर्ग में राजन कुमार गोंड, आशीष तिवारी, अजमुद्दीन अंसारी व बसंत ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने 100 मीटर दौड़ ,200 मीटर दौड़ ,400 मीटर दौड़ ,800 मीटर दौड़ ,100 × 4 रिले दौड़ के अलावे डिस्कस थ्रो ,लंबी व ऊंची कूद में भाग लिया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किये बच्चों को मेडल व सम्मान पत्र देकर उनका हौसला अफजाई किया गया। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय मिश्र ने बच्चों का हौसला बुलंद करते हुए कहा कि प्राचीन समय से ही खेल को जीवन का आधार माना गया है, जो भी खिलाड़ी ऊची मुकाम प्राप्त किए हैं, उनकी शुरुआत छोटे स्तर के खेलों से ही हुई है। प्रखंड लेखपाल गोपाल जी गोकुल के द्वारा प्रतियोगिता के अंत में धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

खेल प्रतियोगिता के दौरान मौके पर भावेश जी, कमलेश रजक, धर्मेंद्र यादव, जयशंकर मिश्र, सतीश मिश्र , विनोद कुमार, शिवसागर तिवारी व आनंद बहादुर यादव के अलावे प्रखंड के सभी संकुल समन्वयक के साथ साथ सभी मध्य विद्यालयो के शारीरिक शिक्षक, अभिभावक एवं दर्शक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!