गोपालगंज

गोपालगंज के भोरे में ज़मीनी विवाद में हुई गोलीबारी, महिला को लगी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

गोपालगंज में भूमाफियाओ का कहर जहा जारी है। इसी क्रम में भोरे में भी जमीन पर अवैध कब्ज़ा करने पहुचे दबंगों ने महिला को गोली मार दी। जिससे गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गयी। जबकि गोलीबारी के बाद मौके पर मौजूद घर के अन्य लोगो की लाठी डंडो से बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसमे चार लोग जख्मी हो गए। घटना भोरे थाना के भगवानपुर गाँव की है। 40 वर्षीय घायल महिला का नाम किशनावती देवी है। वह भोरे के भगवानपुर निवासी सत्येन्द्र राजभर की पत्नी है।

घटना के संबध में बताया जाता है कि भगवानपुर गांव के सत्येंद्र राजभर का कुछ जमीन विवाद फुलवारिया थाना के रमाशंकर चौधरी से चल रहा है। कुछ दिनों पूर्व भी उक्त जमीन को कब्जा करने उनके साथी आये थे। इसी क्रम में रविवार को भी ज़मीन को लेकर भयंकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान ही हुई गोलीबारी में उनकी पत्नी कृष्णावती देवी को गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद जख्मी महिला को आनन- फानन में भोरे रेफरल अस्पताल पंहुचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गंभीर रूप से घायल कृष्णावती देवी को गोरखपुर रेफर कर दिया। लेकिन गोरखपुर पहुचने से पहले ही महिला की मौत हो गयी।

पीडिता के देवर राकेश राजभर ने बताया की उसके पैत्रिक जमीन पर अवैध कब्ज़ा करने की नियत से रामशंकर यादव अपने बेटे सत्येन्द्र यादव सही करीब 20 की संख्या में घर में घुसे और गोलीबारी करने लगे। इस गोलीबारी में उनकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। जबकि गोली मारने के बाद दबंगों ने घर के सभी सदस्यों की लाठी डंडो से हमला कर दिया। सभी अपराधी घटना के बाद से फरार है।

वहीं गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते ही भोरे थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घटना के बाद चारों तरफ दहशत का माहौल कायम हो गया। घटना में किसी बड़े गैंग का हाथ बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!