गोपालगंज

गोपालगंज के जादोपुर में चारा काटते वक्त किसान का हाथ फसा मशीन में, दो टुकरो में बटा हथेली

गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र के डोमा हाथा गांव में पशुओं के लिए मशीन पर चारा काटते वक्त किसान का हाथ मशीन में आ गया। इससे किसान का हथेली दो टुकरो में बट गया। गंभीर हालत में किसान को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

बताया जाता है की जादोपुर थाना क्षेत्र के डोमा हाथा गांव में चारा काटने वाली मशीन की चपेट में आने से किसान का हाथ कट गया। किसान की पहचान 65 वर्षीय जगदीश प्रसाद पुत्र शिव बालक प्रसाद निवासी के रूप में हुई है। जगदीश प्रसाद चारा काटने वाली मशीन पर मवेशियों के लिए चारा काट रहा रहा था। गलती से चारे के साथ ही उसका हाथ भी मशीन की चपेट में आ गया जिससे उनका हथेली दो टुकरो में बट गया। किसान के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुँच किसान को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार किसान जगदीश प्रसाद के साथ-साथ मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। हाथ कट जाने से वह जिंदगी भर के लिए अपाहिज हो गया। परिजनों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!