गोपालगंज

गोपालगंज में शादी के दौरान दूल्हे को आया मिर्गी का दौरा, लड़की पक्ष ने शादी से किया इनकार

गोपालगंज के भोरे प्रखंड के नयागांव में शादी के कई रस्मे हो जाने के बाद दुल्हन समेत परिजनों ने यह कहकर शादी से इंकार कर दिया कि दुल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ता है। शादी से इंकार के बाद कई घंटो तक स्थानीय लोगों ने पंचायती भी की लेकिन दुल्हन पक्ष शादी करने के लिए राज़ी नहीं हुए। जिसके बाद बारात बीना शादी के लौट गई।

जानकारी के अनुसार कटेया थाना के छितौना गांव निवासी हरेराम सिंह के पुत्र चन्दन कुमार की शादी भोरे थाना के नया गांव निवासी अर्जुन सिंह के पुत्री से तय हुई थी। बीते 18 जून को बिना किसी परेशानी के तिलकोत्सव भी सम्पन्न हो गया था। तय समयानुसार चन्दन बरात लेकर लडकी के घर पंहुचा। बरात पहुँचने के बाद एक एक कर सभी रस्मे होने लगी। कुछ रस्मे बित जाने के बाद जब दुल्हे को मंडप में बुलाया गया तब उसे मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।

लड़की के पिता ने बताया कि शादी के पहले हमें दुल्हे के पिता द्वारा नहीं बताया गया कि लड़के को दौरा पड़ता है। यह तो संयोग अच्छा था की मंडप में ही दौरा पड़ गया और हम सभी लोग इस बात को जान गए । मैं किसी भी हालत में बेटी का हाथ बीमार लड़के के हाथ में नहीं दे सकता हूॅ ं। मैने बरातियों का पूरा स्वागत किया और उन्हें खाना खिलकर विदा किया ।

दुल्हन के पिता अर्जुन सिंह ने बताया की उपर वाले का शुक्र है की वक्त रहने लड़के की बीमारी सामने आ गयी। लड़के के बीमारी के बारे में उन्हें किसी ने भी जानकारी नहीं दिया था और जब मुझे लड़के के बीमारी के बारे में पता चल गया है तब मैं किसी भी कीमत पर एक बीमार लड़के से अपनी बेटी की शादी नहीं कर सकता हु। शादी नहीं होने के बावजूद मैंने किसी भी बाराती के साथ कोई भी गलत वयवहार नहीं किया बल्कि सभी को इज्ज़त सम्मान के साथ भोजन करा के ही विदा किया है।

वहीं दुल्हे चंदन कुमार के पिता हरेराम सिंह ने मिर्गी के बात से बिलकुल इनकार किया है। उनका कहना है की उनके बेटे को मिर्गी की बीमारी नहीं है। अगर किसी को शक है तो किसी भी डॉक्टर से वो जांच करा ले हम सभी जांच के लिए तैयार है। उन्होंने कहा की शादी में भूखे रहने के कारण उसे हल्का सा चक्कर आ गया था और कोई बात नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!