गोपालगंज

गोपालगंज में दहेज लोभियों ने नवविवाहिता की गले में फंदा डाल कर किया हत्या, दो गिरफ्तार

गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र के दंगसी गांव में दहेज के लिए ससुराल वालों ने एक नवविवाहिता को मार डाला। महिला का शव छत के कुंडे से साड़ी से लटकता पाया गया है। मृत विवाहिता के पिता के बयान के आधार पर मृतका के पति सहित तीन के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।

बताया जाता है कि हरपुर गोसाई निवासी राजेंद्र सिंह ने अपनी पुत्री रंजनी कुमारी की शादी दो माह पूर्व सिधवलिया थाने के दंगसी गाँव के स्वर्गीय नारायण सिंह के सुपुत्र उत्तम सिंह के साथ किया था। विवाह के बाद से ही रंजनी के ससुराल वाले उसपर दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। यह बात कई बार रंजनी ने अपने मायके वालों को बताई थी। मंगलवार की सुबह रंजनी का शव कमरे की छत के कुंडे से साड़ी के फंदे से लटकता पाया गया है।

मृतक के पिता राजेंद्र सिंह का आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए रंजनी की हत्या कर दी है। दहेज में मोटरसाइकिल ना मिलने की वजह से उसे गले में फंदा डालकर उसकी हत्या कर दी गयी है। वही स्थानीय थाना मे हत्या के विरोध 4 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया। जिसमे उत्तम सिंह बिना कुवर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया है, पूछताछ की जा रही है। बाकी लोगो को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!