गोपालगंज

गोपालगंज में कुचायकोट के किसान भवन पर आक्रोशित किसानो ने जमकर किया विरोध प्रदर्शन

गोपालगंज जिला के कुचायकोट प्रखंड मुख्यालय स्थिति किसान भवन पर कृषि विभाग के कर्मियो के मनमानी तथा अनियमितता को लेकर किसानो ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानो ने जमकर हंगामा तथा नारेबाजी की। बाद मे प्रखंड प्रमुख पति अखिलेश सिंह के समझाने बुझाने के बाद किसान शान्त हुए।

हंगामा कर रहे किसानो का कहना था कि कृषि विभाग के पदाधिकारीयो के मनमानी से किसान परेशान है। गरमा खेती को लेकर मुंग तथा ढइचा का बिज अनुदानित दर पर वितरण का कार्य चल रहा है। इस कार्य मे विभाग के कर्मियो द्वारा अनियमितता बरती जा रही है। पात्र लोगो को बिज न देकर अपने मन पसंद लोगो को ही वरीयता जी रही है। किसानो का आरोप था कि पिछले चार सालो से किसान फसल क्षतिपुर्ति के राशि के लिए दर-दर भटक रहे है। विभाग के पास पैसा उपलब्ध होने के बावजूद किसानो को राशि नही उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानो का यह यह भी आरोप था विभाग के तमाम कर्मि कार्यालय से फरार रहते है और पुछने परे कह दिया जाता है कि फिल्ड मे गए है। प्रदर्शन के दौरान किसानो ने जमकर नारेबाजी भी किया। बाद मे अखिलेश सिंह के समझाने बुझाने और किसानो के समस्याओ के सामाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद किसान शान्त हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!