गोपालगंज

गोपालगंज सदर अस्पताल में भिक्षाटन कर गुजर बसर करने वाले अज्ञात वृद्ध व्यक्ति की हुई मौत

गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल में एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का मध्य रात्रि में तबियत खराब हुई। ईलाज़ के लिए इमरजेंसी वार्ड में लाया गया। जहा ईलाज़ के दौरान मौत हो गई। अस्पताल में उपस्थित लोगों का कहना है कि अज्ञात वृद्ध व्यक्ति कई वर्षो से सदर अस्पताल में रहता था। यही पर भिक्षाटन करके अपना गुज़र बसर करता था। मृत वृद्ध व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है।

बताया जाता है कि सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष के बाहरी कक्ष में मृत अज्ञात वृद्ध व्यक्ति रहता था। पिछले कई वर्षों से यहा रहकर भिक्षा मांग कर अपना गुज़र बसर करता था। कल रात अचानक वृद्ध व्यक्ति के तबियत बिगड़ने लगी। तभी वहा उपस्थित लोगों ने वृद्ध व्यक्ति को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जहा ईलाज़ के दौरान वृद्ध व्यक्ति के मौत हो गई। नगर थाना ने अज्ञात वृद्ध व्यक्ति के शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!