गोपालगंज

गोपालगंज के पंचदेवरी में रामनवमी पर निकला शोभा यात्रा, श्रीराम के जयकारों से गुंजता रहा क्षेत्र

गोपालगंज जिला के पंचदेवरी प्रखंड के  जमुनहां में चैत्र रामनवमी के मौके पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बीच पुलिस भी सभी इलाके में पूर्ण रूप से सतर्क दिखी। शोभा यात्रा के दौरान कहीं भी किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।

शोभा यात्रा में प्रशासन के तरफ से मिरगंज इंसपेक्टर बीपी आलोक, कटेया थाना प्रभारी कुमार रजनीकान्त, विजयीपुर थाना प्रभारी खालिद अख्तर, भोरे थाना प्रभारी अजीत कुमार, श्रीपुर ओपी सहीत आधा दर्जन थानों की पुलिस मौजूद थी। इस बीच भगवान श्रीराम के जयकारे के कारण माहौल पूर्ण रूप से भक्तिमय बन गया। शोभा यात्रा जमुनहां दुर्गा मन्दिर परिसर से जमुनहां बाजार, महेंशपुर, भृगींचक, राजेन्द्र चौक, बनकटा, पटोहवां, मंझरियां होते हुए पुन: बगहवां मेला में पहुंची। यात्रा में हाथी, घोड़ा, रथ, गाजे-बाजे, शंख, नगाड़ा, सैकड़ों बाइक तथा हजारों की संख्या में छात्र, नौजवान, वृद्ध, महिलाएं शामिल हुए। शोभा यात्रा के दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम राम, लक्ष्मण तथा बजरंग बली की झांकी लोगों के आकर्षण के केंद्र में रही। वहीं शोभा यात्रा के आगे आगे 11 पंडितों का समूह शंखनाद एवं मंत्रोच्चारण करते रहे। शोभा यात्रा को देखने के लिए सड़कों के किनारे लोगों की लाइनें लगी रही। शोभा यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व मुखिया उपेन्द्र मिश्र, व्रह्मण विकाश मोर्चा के जिला अध्यक्ष मृगेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष पं विनोद मिश्र, राहुल केशरी, गोविन्द्र केशरी, सचिन जायसवाल, राजीव केशरवानी, सिबू मद्देशिया, कृष्णा केशरी, राज जायसवाल, मनु केशरी, प्रिसं केशरी, अंशू केशरी, हरेराम रसिंह, राकेश सिंह, प्रिंश मद्देशिया, विजय कुमार आदि लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!