गोपालगंज

गोपालगंज के मांझा से एक और किशोर रहस्य ढंग से हुआ गायब, जांच में जुटी पुलिस

गोपालगंज जिला के माझा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी अनिल पंडित का 13 वर्षीय पुत्र अर्जुन पंडित मंगलवार को सुबह पढ़ने के लिए घर से गया शाम को वापस आकर घर के पास खेल रहा था। खेलते खेलते घर के पास से ही गायब हो गया। जब शाम हुआ तो परिजन उसे खोज रहे थे तो कहीं नहीं मिला। परिजनो ने 2 दिनों तक घर के आस-पास एवं रिश्तेदारी में अगल-बगल गांव में काफी खोजबीन किया, लेकिन बच्चा का कहीं पता नहीं चला। काफी खोजबीन करने के बाद शुक्रवार को स्थानीय थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव को एक आवेदन देकर लिखित शिकायत की गई है। जिसमें बच्चा का अपहरण कर लेने का भी शिकायत की गई है।

बताते चलें कि अनिल पंडित नासिक के सातपुर मे रह कर वेल्डिंग का काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। अपने बेटे के गायब होने की खबर सुनते ही वह घर के लिए रवाना हो गए हैं। अनिल पंडित का यही एकलौता पुत्र है जिसे वह पढ़ा लिखा कर कुछ बनाना चाहते है। वहीं इनकी एक 10 माह की पुत्री भी है। वही दूसरी तरह इनकी पत्नी सुमन देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। अर्जुन पंडित आर एस पब्लिक स्कूल में वर्ग 5 में पढ़ता है।

गौरतलब है की माझा थाना क्षेत्र में लगभग 3 माह पूर्व दुलदुरिया गांव के फखरुद्दीन का 10 वर्षीय पुत्र वारिस राजा घर के समीप मस्जिद के पास खेलते खेलते रहस्य ढंग से 16 जनवरी को गायब हो गया था। लेकिन उसका भी आज तक कोई पता नहीं चला। पुलिस लगातार खोजबीन कर रही है लेकिन अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!