गोपालगंज

गोपालगंज में सिधवलिया प्रमुख ने जनसमस्याओं को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में दिया धरना

जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों की बेरुखी को देखते हुए सिधवलिया प्रखंड कार्यालय के परिसर में सिधवलिया प्रखंड प्रमुख संगीता सिंह की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों व आम लोगों ने एक दिवसीय धरना दिया। धरना में कई जिला पार्षद सहित दर्जनों की संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

धरना प्रदर्शन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए सिधवलिया प्रखंड प्रमुख संगीता सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर लोगों के साथ वह एक दिवसीय धरने पर बैठी हैं। आम लोग अपनी समस्याओं को लेकर भटक रहे हैं। लेकिन बीडीओ से लेकर डीएम तक कोई सुनने वाला नहीं है। जनप्रतिनिधि होने के नाते जब संबंधित अधिकारियों से को समस्याओं से अवगत कराया जाता है तो कोई कार्रवाई नहीं होती है। उनका प्रखंड कई महीनों से बाढ़ से घिरा रहा है, लेकिन बाढ़ पीड़ितों के खाते में कोई राशि नहीं भेजी गयी। किसानों की फसल चौपट हो गयी। उनके घर और जमीन सब बाढ़ में डूब गए, लेकिन प्रशासन द्वारा मदद के नाम पर किसानों से क्रूर मजाक किया जा रहा है। प्रखंड प्रमुख संगीता सिंह ने कहा कि अगर पंद्रह दिनों में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बेमियादी धरना दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!