गोपालगंज

गोपालगंज के भोरे में हत्या के एक मामले में आरोपित महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोपालगंज जिला के भोरे पुलिस ने थाना क्षेत्र के हरदिया गांव से एक वर्ष से चल रहे हत्या में महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के गिरफ्त में आई महिला हत्या के मुख्य आरोपी है व सजीश करता भी थी जो पुलिस के डर से फरार हो गई थी।

गौरतलब है की भोरे थाना क्षेत्र की हरदिया गांव निवासी मोसमात फुलझरिया देवी को भोरे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। लगभग एक साल पूर्व फुलझरिया देवी अपने परिजनों के साथ मिलकर एक जमींन में पौधा के लिए एक वृद्ध महिला के साथ मारपीट किया था, जिसके चलते वृद्ध महिला की मौत हो गई थी। वृद्ध महिला के मौत के बाद से ही फुलझरिया देवी फरार चल रही थी जिसे बुधबार की रात भोरे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!