न्यूज कवर करने गये पत्रकार पर शराब माफियाओं का जानलेवा हमला, हालत गंभीर
रजौली में शराब से जुड़े माफियाओं ने दैनिक हिंदुस्तान से जुड़े पत्रकार विकाश कुमार उर्फ सोनू को गंभीर रुप से मारपीट कर सड़क किनारे फेंक दिया। मामला इसी गुरुवार की शाम की है जब दैनिक हिंदुस्तान के पत्रकार शराब से जुड़ी समाचार संकलन के लिए रजौली डिह हुए गांव गए हुए थे। उसी दौरान समाचार संकलन के बाद शराब माफियाओं ने जमकर मारपीट कर सड़क किनारे फेंक दिया। यह बात तब सामने आई जब खुद पत्रकार ने होश में आने के बाद बताया कि उनके साथ शराब माफियाओं ने उनके साथ मारपीट की है। गुरुवार की रात गंभीर हालत में उन्हें गया रेफर कर दिया गया मगर वहां उनकी स्थिति को चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने रिम्स रांची रेफर कर दिया। उनके सर पर घातक प्रहार किया गया हैं। इस कारण उनकी हालत आज भी नाजुक बनी हुई है। इस पूरे मामले में रजौली पुलिस ने आज सुबह एक व्यक्ति को रजौली डीह गांव से गिरफ्तार किया। मगर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर इस प्रकार के हमले यह बयां कर रही है कि बिहार में शराबबंदी कानून पूर्णतः लागू होने के बाद भी शराब माफिया बेखौफ तरीके से अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं कि उनकी काली करतूत को लिखने वाले पत्रकार को भी अपना शिकार बना रहे हैं।
आपको बताते चलें रजौली में कई इलाकों में अवैध शराब निर्माण का कार्य बदस्तूर जारी है।ईसको लेकर कई मर्तबा समाचार के माध्यम से यह बात उजागर होती रही है। पूर्व में भी इन शराब माफियाओं के अवैध धंधे को मीडिया के माध्यम से उजागर किया गया है मगर पुलिस प्रशासन आज तक शराब माफियाओं पर नकेल कसने में नाकामयाब ही रही है।अब देखना होगा इस पूरे मामले में पुलिस कब तक इन माफियाओं पर नकेल कसती है।