गोपालगंज में देखने को मिली हैवानियत, शादी में बच्ची बरपा पड़ोसी का कहर
गोपालगंज के फुलवरिया थानाक्षेत्र के सेलारकला गांव में बारात देखने गई 10 वर्षीय मासूम लड़की को शादी में जाना मंहगा पड़ गया। लड़की बारात देखने के दौरान बैलून फोड़ रही थी इसी बीच उसकी पास के बच्चों के साथ झड़प हो गई। जिसमें किसी ने मासूम के सिर पर नुकीली लकड़ी से हमला कर दिया, लोग कुछ समझ पाते तब तक लकड़ी मासूम के कान को पार करते हुए सिर मे धुस गई। जिससे बच्ची की हालत गंभीर हो गयी। वहीं गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ से चिकित्सको ने उसे पटना पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया।
बताया जाता है कि शुक्रवार की रात सेलारकला गांव में धुरंधर राय के घर बरात आई हुई थी। बारात में सजावट के लिए गुब्बारे लगाये गए थे। इसी गुब्बारे से गांव के बच्चे खेल रहे थे। गुब्बारे से खेलने से नाराज पड़ोसी ने बांस की लकड़ी को गांव के ही निवासी तूफानी यादव की 10 वर्षीय बेटी मासूम बेटी अलका कुमारी के कान में घुसेड़ दिया। जिससे घटना के दौरान ही वह चिल्लाने लगी। लगातार खून बहने के बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे पटना के लिए रेफर कर दिया गया।
वहीं घायल अलका की माँ के बयान पर फुलवरिया थाना में गांव के ही विनोद राय को नामजद किया गया है। फुलवरिया थानाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है। बता दें कि सेलारकला गांव पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का मायका भी है।