गोपालगंज

गोपालगंज के उचकागांव में दहेज के लिए विवाहिता की जलाकर हत्या

गोपालगंज जिला के उचकागांव थाना के बरमाही गाव में मंगलवार की दोपहर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति समेत ससुराल वालों ने अपने बहू को जिंदा जला दिया। झुलसी महिला को परिवार के सदस्यों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर पर कर दिया। इसी दौरान गोरखपुर जाने के क्रम में महिला की मौत हो गई।

बताया जाता है कि जिला के उचकागांव थाना क्षेत्र के बरमाही निवासी रंजीत राय के 25 वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी को घर में जलाकर मारने के कोशिश किया गया। जिसमें पूरी तरह से झुलसी पत्नी को सदर अस्पताल में लाया गया। हालात को गम्भीरता को देखते हुए डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां गोरखपुर ले जाने के क्रम में पत्नी की रास्ते में ही मौत हो गई।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया की दहेज़ को लेकर ससुराल वालों ने प्रियंका को जलाकर मार दिया है। मृतक प्रियंका देवी के भाई मोंटू राय ने पुलिस को बताया कि 2014 में शादी के समय में 5 लाख रुपए और एक चार पहिया गाड़ी की मांग की गई थी। जिसमें हमलोगों ने 10 लाख रुपए नगद दिए थे। शादी के एक महीने बाद ससुराल वालों ने फिर से एक चार पहिया गाड़ी की मांग करने लगे। जिसको हम लोगों ने देने में देरी कर दिए। जिसके कारण उसके पति रंजीत कुमार ससुर सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे मिट्टी तेल छिड़क कर जला दिया। गौरतलब है की

प्रियंका देवी की डेढ़ साल की एक मासूम बच्ची भी है। जिससे अभी इस बात का एहसास भी नहीं होगा की दहेज़ के लिए उकी माँ को कितनी बेरहमी से मार दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!