गोपालगंज में धूमधाम के साथ मनाया गया दीपों का त्योहार दिवाली
दीपावली की धूम पूरे देश समेत गोपालगंज में भी दिखाई दे रही है। दीपावली के शुभ अवसर पर आज लोगों ने भगवान लक्ष्मी और गणेश का पूजन किया और उसके बाद सुंदर-सुंदर कपड़े पहनकर पटाखे जलाए। आज के दिन पूरे गोपालगंज में पटाखों की धूम दिखाई दे रही है। आज दूकानों और मकानों को लोगों ने बेहतरीन तरीके से सजाया है। इस दिन के लिए लोग जमकर खरीददारी करते हैं।
दीपावली के अवसर पर बाजार सामानों से अटे पड़े हैं। घर में इस दिन रंगोली का विशेष महत्व होता है। रोशनी के इस त्योहार पर पूरा देश उजाले से सराबोर है। घरों में लाइट जलाई गई है और मिट्टी के दीये और मोमबत्ती भी जलाकर उजाला किया गया है।
पटाखों से होने वाली किसी भी अनहोनी से बचने के लिए अस्पतालों ने अतिरिक्त सावधानी बरती है। वहां पर इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए है। प्रशासन ने भी किसी हादसे को टालने के लिए हर संभव किया है और लोगों को जागरुक किया गया है। पुलिस ने भी विशेष तैयारी की है। जिससे यह त्योहार पूरी शांति और आनंद के साथ मनाया जा सके।
गोपालगंज के बैकुण्ठपुर प्रखंड में भी हर तरफ दिवाली की धूम देखने को मिल रही है। दिवाली को लेकर बैकुण्ठपुर के दिघवादुबौली बजार में रौनक है और तो और छोटे छेटे बच्चों मे खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हर कोई अपने अंदाज में प्रकाश पर्व दीपावली मना रहा है। इस दीपावली के शुभ अवसर पर छोटे-छोटे बच्चे रंगोली बनाकर और दीपो को जलाकर सभी भगवानों के स्थल पर रखकर मां लक्ष्मी के घर में आने के लिए हाथ जोड़कर प्रार्थना करते है। इस दीपावली के अवसर पर बैकुंठपुर के बाईसो पंचायत में बहुत ही चहल पहल मची हुई है।हरेक बाजार पर मोमबत्ती, पटाखे, दिया, फुलझड़ी को दुकानदार बेच रहे है। बैकुंठपुर के राजा पट्टी कोठी बाजार, दिघवा दुबौली बजार, धर्म बारी, मोहम्मदपुर, सिधवलिया अन्य जगहों पर हर हरेक दुकान पर भीड़ लगी हुई है। हर एक जगह हर एक स्थान पर जगमगाता हुआ दीप दिखाई दे रहा है। हमीदपुर के मुखिया सुदेश राय, अशोक यादव, डॉ अजय यादव, डॉ अनिल कुमार हर एक मंदिर पर मोमबत्ती के साथ दीपो के जलाने के लिये घूम रहे है। हमीदपुर के मुखिया सुरेश राय, अशोक यादव सभी स्कूलों में अपने तरफ से मोमबत्ती के साथ साथ दीपो का व्यवस्था कर अपने से दीपो को जला रहे हैं ताकि हर एक जगहों पर जगमगाता हुआ दिखाई दे।