गोपालगंज

गोपालगंज नगर भाजपा ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 101वीं जयंती

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 101 वीं जयंती पर सोमवार को गोपालगंज नगर भाजपा ने भी एम फिल्ड स्थिति स्वर्गीय राजमंगल मिश्रा के निवास प्रांगण में पं. दीनदयाल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शो को आत्मसात कर अंत्योदय के सपने को पूरा करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्तायो को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रभारी रमेश जी दीन दयाल उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित था इससे हमलोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए।

भाजपा नगर अध्यक्ष नीरज देवा ने कहा कि पं. दीनदयाल एक महान राष्ट्रवादी ¨चतक, विचारक व कुशल संगठनकर्ता थे। उनका गरीबों के विकास के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष करते रहे। आगे नीरज देवा ने कहा कि पं. दीनदयाल ने अखिल भारतीय जनसंघ के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन एकात्म मानववाद की प्रेरणा के साथ किया और देश सेवा में अपने प्राण त्यागे। कहा कि सरकार ने पं. दीनदयाल से प्रेरित होकर विभिन्न योजनाओं का नामकरण उनके नाम से किया है, ताकि गरीबों को विकास योजनाओं का लाभ मिल सके।

नगर अध्यक्ष नीरज देवा की अध्यक्षता में आयोजित जयंती समारोह में जिला अध्यक्ष बिनोद कुमार, मंटु गिरी, सुभाष सिंह तोमर, पन्नालाल साह, राजू चौबे, राजीव परासर, सौरव सिंह, विसु, सौरव रंजन, अभिषेक परासर, मुकेश राम आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!