गोपालगंज

गोपालगंज के उचकागांव में नदी में नहाने के क्रम में 14 वर्षीय किशोर की हुई मौत

गोपालगंज जिला के उचकागाँव थाना क्षेत्र के दहा नदी गुरमा सोझी घाट पर 14 वर्षीय विकास कुमार नहाने के क्रम में डूबने से मौत हो गई। उचकागाँव पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि उचकागाँव थाना क्षेत्र के बलुवा टोला बड़का साखे निवासी महेंद्र प्रसाद का 14 वर्षीय पुत्र विकास कुमार अपने 10-12 दोस्तों के साथ गुरमा सोझी घाट के पास दहा नदी में नहाने गया था। नहाने के क्रम में ज़्यादा गहरा पानी में चले जाने से डूब गया। जिससे विकास कुमार की मौत हो गई। जब सभी दोस्त नहा कर वापस घर आने लगे तो देखा कि विकास तो कहीं दिख ही नही रहा है। नदी किनारे जो कपड़ा रखा था वह वही दिख रहा है। यह देख वहाँ पर मौजूद सभी दोस्त घबरा गए। उसके बाद सभी दोस्तों ने नदी में उतरकर विकास का खोजबीन किया। लेकिन फिर भी विकास कुमार का कोई ख़बर नही मिला। विकास का जब कोई ख़बर नही मिला तो सभी दोस्त चिल्लाने लगे। उनकी चिल्लाहट सुन ग्रामीण एवं घरवाले दहा नदी के किनारे आए और फिर से अपने अस्त्र से खोजबीन शुरू कर दिए। खोजबीन करते करते रात हो गई। जब रात हो गई तो परिजन और गाँव वालो ने सुबह होने का इन्तेज़ार करने लगे। जब सुबह हुआ तो परिजन और ग्रामीणों ने मिलकर फिर से खोजबीन शुरू कर दिए। विकास कुमार के घरवालों ने आसपास के गाँव वालों को ख़बर दे दिए थे। खोजबीन करते हुए उचकागाँव थाना के पिपराही गाँव के पुल के पास शव को ग्रामीणों ने देखा तो शव को नदी के किनारे निकाला। ग्रामीणों ने उचकागाँव थाना को इस घटना की सुचना दी। सूचना मिलने के बाद उचकागाँव थाना ने विकास के घरवालों ख़बर दिया। उचकागाँव पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!