बिहार के कार्यवाहक राज्यपाल बने केसरी नाथ त्रिपाठी, लिया शपथ
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने आज बिहार के कार्यकारी राज्यपाल के रूप में शपथ लिया। आज दिन के 11 बजे राजभवन के राजेंद्र मंडपम सभागार में कार्यकारी राज्यपाल के रूप में उन्हें शपथ दिलायी गई।
पटना हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस राजेंद्र मेनन उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ ही राज्यमंत्रिमंडल के सदस्य उपस्थित थे।
शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवनियुक्त राज्यपाल को बधाई दी। आज शाम कार्यकारी राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी कोलकाता के लिए रवाना हो जायेंगे। केशरी नाथ त्रिपाठी बुधवार की देर शाम कोलकाता से पटना पहुंचे थे।
बिहार के प्रभारी राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी बुधवार की शाम सेवा विमान से पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किया। त्रिपाठी को गुरुवार को बिहार के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे।
त्रिपाठी बुधवार की शाम 5.50 बजे सेवा विमान से पटना पहुंचे। यहां गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका सम्मान किया गया। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ ही राज्य मंत्रिमंडल के अधिकांश सदस्य पहले से ही राज्यपाल के स्वागत के लिए मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने उनका परिचय मंत्रिमंडल के सदस्यों से कराया। प्रभारी राज्यपाल एयरपोर्ट से सीधे राजभवन के लिए प्रस्थान कर गए। गुरुवार को पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन उन्हें राज्यपाल पद की शपथ दिलाएंगे।
केशरीनाथ त्रिपाठी दोबारा बिहार के प्रभारी राज्यपाल का पद संभालेंगे। इसके पूर्व नवंबर 2014 में वे बिहार के राज्यपाल नियुक्त किए गए थे। उस दौरान वे 14 नवंबर से लेकर 15 अगस्त, 2015 तक बिहार में रहे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद गुरुवार को ही उनके कोलकाता लौटने का कार्यक्रम है।