बिहार

मोदी पर सवाल उठाने वाले मोनाजिर हसन को भाजपा ने निकाला

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार पर सवाल उठाने वाले नेताओं पर पार्टी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पहली गाज मोनाजिर हसन पर गिरी है। उन्‍हें ‘पार्टी विरोधी गतिविधियां’ करने पर छह साल के लिए निकालदिया गया है। बिहार भाजपा अध्‍यक्ष मंगल पांडे ने यह जानकारी दी। अब यह सवाल उठ रहा है कि क्‍या पार्टी शत्रुघ्‍न सिन्‍हा और हार को लेकर खुले आम केंद्रीय नेतृत्‍व पर सवाल उठाने वाले दूसरे नेताओं पर भी एक्‍शन लेगी?

मंगल पांडे ने बताया कि मोनाजिर हसन ने नवंबर में बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार को लेकर पार्टी और नेतृत्‍व की आलोचना की थी। इसी साल जद(यू) से भाजपा में आए हसन ने हाल ही में भाजपा पर असहिष्‍णुता का वातावरण (खास कर मुसलमानों के खिलाफ) तैयार करने का आरोप लगाया था। उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बिहार में आक्रामक प्रचार करने का आरोप लगाया था और इसे पार्टी की हार का एक कारण बताया था।

बता दें कि शत्रुघ्‍न सिन्‍हा, आर.के. सिंह आदि कई नेताओं ने भी हार को लेकर केंद्रीय नेतृत्‍व पर सवाल खड़े किए थे और कहा था कि इसके लिए जिम्‍मेदारी तय होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!