देश

लगातार हारती जा रही कांग्रेस ने अब संगठन में किये फेरबदल, कई राज्यों के प्रभारी बदले

लगातार हार और निराशा से घिरती जा रही कांग्रेस ने अब संगठन में फेरबदल किये हैं। इसमें कई नए नामों को जिम्मेदारी दी गई है। कोशिश ये की गई है कि युवाओं को संगठन में काम करने का ज्यादा मौके मिले। जिन 17 नामों के बारे में जानकारी दी गई है उसके मुताबिक ज्यादातर लोगों की उम्र 50 साल से कम है।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने जानकारी देते हुए कहा अविनाश पांडेय को राजस्थान का प्रभारी बनाया गया है। पंजाब की जिम्मेदारी सुनील जाखड़ को दी गई है। प्रीतम सिंह को उत्तराखंड जबकि विवेक तंखा को पार्टी के कानूनी और मानवाधिकार सेल का चेयरमैन बनाया गया है।

इस बदलाव में अनुसूचित जातियों को भी मौका दिया गया है। 17 में से 8 अनुसूचित जाति से हैं। इनमें वर्षा गायकवाड और तरुण कुमार मुख्य हैं। कांग्रेस में काफी वक्त से संगठन में बदलाव की मांग उठ रही थी। हाल ही में दिग्विजय सिंह का भी पार्टी में डिमोशन किया गया है। उन्हें गोवा और कर्नाटक के प्रभारी पद से हटा दिया गया। माना जा रहा है कि लगातार हार के दौर से गुजर रही कांग्रेस संगठन में बदलाव कर कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!