शिवहर जिला पदाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानी के घर जाकर किया सम्मानित
शिवहर: चम्पारण सत्याग्रह के 100 बर्ष होने के अवसर पर सरसौला खुर्द में स्वतंत्रता सेनानी स्व गोपाल जी प्रसाद आर्य की पत्नी राम कुमारी देवी को जिला पदाधिकारी राज कुमार के द्वारा गाँधी जी का स्मृति चिन्ह और साल ओढाकर सम्मानित किया गया.मौके पर स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के शिया राम प्रसाद आर्य श्री भगवान प्रसाद,जय राम प्रसाद,प्रशांत कुमार समेत सरसौला पंचायत के पूर्व मुखिया राम चन्द्र साह,प्रखंड विकास पदाधिकारी शिवहर एवं पिपराढ़ी पूर्व मुखिया लाल बाबू प्रसाद,पवन गुप्ता,गगन देव महतो सुजीत कुमार,पंचायत सचिव अजीत कुमार,विकास मित्र प्रवीन कुमार वार्ड सदस्य मो• नुरैन विक्की गुप्ता आदित्य कुमार मुकुन्द प्रकाश मिश्र समीर झा आदि उपस्थित थें |