देश

गाने की फरमाइश पर सांसद मनोज तिवारी ने किया महिला टीचर का अपमान, मंच से नीचे उतारा

हमारे देश को नेताओं को कभी-कभी सत्ता का नशा सिर चढ़कर बोलने लग जाता है। BJP दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष और भोजपुरी गायक-सांसद मनोज तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मनोज तिवारी एक शिक्षिका पर भड़क गए। उन्होंने न केवलशिक्षिका  को सबके सामने डांट लगाई बल्कि उन्हें मंच से नीचे उतारकर कार्रवाई करने की बात कही।

दिल्ली के एक स्कूल में CCTV कैमरा लगाने पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी को लेकर दिल्ली के यमुना विहार में आयोजित एककार्यक्रम में मनोज तिवारी हिस्सा लेने पहुंचे थे।  भोजपुरी फिल्मों के हीरो और गायक होने की वजह से मंच का संचालन कर रही शिक्षिका ने मनोजतिवारी से  कुछ गुनगुनाने के लिए  फरमाइश कर दी। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही शिक्षिका ने गाने की फरमाइश की वैसे हीतिवारी भड़क गए और सबके समाने महिला टीचर से कहा कि “आप सांसद को बोल रहे हो कि गाना गाओ, ये तमीज है आपकी? ये गाने का प्रोग्रामहै क्या, आपको नहीं पता कि यहां क्या हो रहा है। यहां CCTV लगे है और आपको गाना सूझ रहे हैं। चलिए निकलिए मंच से। आप लोग इन पर कार्रवाई कीजिए। ”इसके बाद दुखी मुंह लेकर शिक्षिका मंच से उतरकर जाती दिखाई देती  हैं।

मनोज तिवारी के इस दुर्व्यवहार वाले वीडियो पर लोगों की  कड़ी प्रतिक्रियाएं आ रही है। सवाल पूछे जा रहे हैं कि जब एक गायक सांसद बन सकता है तो क्या सांसद गाना नहीं गा सकता है। सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि बात बुरी लगी तो भी उन्हें इस तरह अपमानित करने का कोई हक नहीं था। एक यूजर ने लिखा, ”इतना घमंड अच्छी बात नही मनोज तिवारी जी। जो जनता आपको सांसद बना सकती है। वही जनता सबक सिखा के रोड़ पे भी ला सकती है।” फिलहाल, किसी BJP नेता ने इस वीडियो पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!