खेल

दिल्ली के होटल में लगी आग, बाल-बाल बचे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

झारखंड के लिए विजय हजारे ट्रॉफी का मैच इन दिनों खेला जा रहा है। धोनी की अगुवाई में झारखंड टीम मैदान में जलवा बिखेर रही है। विजय हजारे ट्रॉफी में शुक्रवार को झारखंड और बंगाल के बीच होना था। झारखंड की टीम द्वारका के जिस होटल में ठहरी हुई थी उसी में आग लग गई। दरअसल ये आग जिस होटल में लगी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ठहरे थे। खबर के मुताबिक धोनी को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। उनको कोई हानि नहीं पहुंची है और वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं झारखंड के लिए विजय हजारे ट्रॉफी का मैच खेलने धोनी दिल्ली आए थे।

वहीं, खिलाड़ियों की किट जल गई है और किसी कोई नुकसान नहीं हुआ है। ऐसे में हादसा होने के बाद मैच कल के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। इस आग में झारखंड के क्रिकेटरों की किट जलने के चलते विजय हजारे ट्रॉफी सेमीफाइनल अब शुक्रवार की जगह शनिवार को होगा। बताया जा रहा है कि आग शुक्रवार सुबह 5:30 बजे लगी। अग्नि शमन विभाग का कहना है आग पर सुबह 7:50 बजे काबू पा लिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!