डीएम एसपी एवं जिला जज ने किया राष्ट्रीय लोक अदालत की शुभारंभ
शिवहर: शिवहर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला जज सत्र न्यायाधीश राम प्रिय शरण सिंह जिला पदाधिकारी राजकुमार पुलिस अधीक्षक प्रकाश नाथ मिश्रा उप विकास आयुक्त इंदू सिंह अपर समाहर्ता मनन राम जिला अपर सत्र न्यायधीश ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए हैं।
जिला पदाधिकारी राजकुमार ने राष्ट्रीय लोक अदालत में सुगम एवं सस्ता न्याय के लिए काफी लोकप्रिय है राष्ट्रीय लोक अदालत माननीय आपराधिक मामलों दीवानी मामलों बैंक दुर्घटना बीमा दावा परिवारिक विवाद श्रम विभाग भू अधिग्रहण राजस्व मनरेगा बिजली एवं पानी भील वाणिज्य कर आयकर अधिनियम के बाद रेल्वे दावा आदि से संबंधित मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निपटारा करने का डीएम राजकुमार पुलिस अधीक्षक प्रकाश नाथ मिश्रा जिला अध्यक्ष राम प्रिय शरण सिंह ने अनुरोध किया है।
कई पदाधिकारियों ने आग्रह किया है कि लोक अदालत में किसी भी लोगों को लाभ हानि नहीं होती है सभी की विजय होती है सभी लोग आपस में सामंजस्य बना कर जीवन जीने के लिए कोशिश करें।
मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी लालबाबू सिंह सब जज सुभाष चंद्र आदि मौजूद थे।