देश

रेप करने वालों की उल्टा लटकाकर चमड़ी निकाल देनी चाहिए – उमा भारती

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने एक बार फिर विवादित का बयान दिया है। उमा भारती ने महिलाओं की सुरक्षा पर एक कड़ा प्रहार किया है। चुनाव प्रचार के समय रैली को संबोधित करते हुए बलात्कारियों को टॉर्चर करने की बात कही है। उमा भारती ने आगरा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बलात्कारियों को उल्टा लटकाकर इतना पीटना चाहिए और तब तक पीटना चाहिए जब तक उनकी खाल ना उधड़ जाए। इसके बाद उन लड़कों के घावों पर नमक और मिर्च रगड़ना चाहिए ताकि वह रहम की भीख मांगें।

उमा भारती ने आगरा में एक रैली को संबोधित करते हुए यह महिला सशक्तिकरण का बयान दिया है। साथ ही उमा भारती ने 2003-2004 के बीच मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री रहते हुए ऐसा करने का भी दावा किया है। उमा ने कहा कि उन्होंने रेप पीड़िताओं के सामने बलात्कारियों को बहुत ही बूरी तरह से टॉर्चर करवाया था।

उमा भारती ने यह बयान अगस्त 2016 में बुलंदशहर में लुटेरों द्वारा एक महिला और उसकी बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले पर बोला है। उन्होंने कहा कि जब एक पुलिस अधिकारी ने बलात्कारी के साथ ऐसा व्यवहार किए जाने पर आपत्ति जताई तो उन्होंने उससे कहा कि इन बलात्कारियों के कोई मानवाधिकार नहीं होते हैं।

इस रैली में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सांसद और यूपी के सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की खूब आलोचना की है। उमा ने कहा कि डिंपल पार्टी के लिए वोट मांग सकती हैं लेकिन रेप पीड़िताओं से मुलाकात करने नहीं जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!